April 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

दंपत्ति के खाते से 5 लाख की साइबर ठगी, चार महीने बाद भी आरोपी का सुराग नहीं

डिंडोरी जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले श्रीवास्तव दंपत्ति के साथ साइबर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। ठगों ने दंपत्ति के बैंक खाते से करीब 5 लाख रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित दंपत्ति ने इस मामले में पुलिस और साइबर सेल से गुहार लगाई है, लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं चल सका है।

पीड़ितों के अनुसार, उन्होंने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी को एफडी के रूप में एसबीआई बैंक में निवेश कर रखा था। 13 अगस्त को अचानक उनकी एफडी की राशि खाते में आ गई, जिससे वे हैरान रह गए। इसी के बाद रात के समय उनके खाते से पूरी रकम कट गई। जब उन्होंने बैंक स्टेटमेंट चेक किया, तो पता चला कि करीब 5 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

जब श्रीवास्तव दंपत्ति एसबीआई बैंक, डिंडोरी पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि यह राशि उत्तर प्रदेश निवासी सादाब नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई है। इसके बाद पीड़ितों ने शाहपुरा थाना, एसपी कार्यालय और साइबर सेल डिंडोरी में शिकायत दर्ज कराई।

दंपत्ति का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक न तो आरोपी की पहचान हो सकी है और न ही उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल पाई है। पीड़ितों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द साइबर ठग की पतासाजी कर उनकी राशि वापस दिलाई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading