April 6, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

ओडिशा से मध्यप्रदेश ला रहे 599 किलो गांजा जब्त, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई में ट्रक समेत 2.10 करोड़ की जब्ती

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्यप्रदेश एसटीएफ जबलपुर इकाई को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने ओडिशा से मध्यप्रदेश लाया जा रहा 599 किलोग्राम गांजा ट्रक सहित जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार तस्करों ने ट्रक में लोहे की चादर से विशेष गुप्त कम्पार्टमेंट बनाया था, जो बाहर से दिखाई नहीं देता था। इसी गुप्त हिस्से में गांजे के पैकेट छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश सीमा के पास अनूपपुर जिले के थाना जेतहरी क्षेत्र अंतर्गत घने जंगल मार्ग पर की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश कैलाश मकवाणा के निर्देशन में “नशा से दूरी” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसटीएफ प्रमुख एवं विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एसटीएफ जबलपुर इकाई द्वारा यह कार्रवाई की गई।

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ जबलपुर राजेश सिंह भदौरिया के निर्देश पर दो विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार तिवारी एवं निरीक्षक गणेश सिंह ठाकुर ने किया। कार्रवाई के दौरान संभल (ओडिशा) से मैहर (मध्यप्रदेश) जा रहा ट्रक क्रमांक JH 02 BL 7103 पकड़ा गया, जिसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

फिलहाल एसटीएफ द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

अन्य ख़बरें

इंदौर में अभिनेत्री रेमन कक्कड़ की 300 करोड़ की जमीन पर कब्जा, शराब कारोबारी सूरज रजक पर FIR

Newsdesk

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को नया नेतृत्व, डॉ. कोठारी बने सीएमएचओ

Newsdesk

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, “गड़ा धन” के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading