April 6, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

शक्तिनगर में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: मकान से अवैध शराब का जखीरा बरामद, 36 पेटी जब्त

जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत शक्तिनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से अवैध शराब की भारी खेप बरामद की है। आबकारी टीम ने दल-बल के साथ दबिश देकर करीब 36 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

आबकारी अधिकारियों के अनुसार, उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि शक्तिनगर स्थित एक मकान में अवैध शराब का बड़ा जखीरा संग्रहित किया गया है, जिसे नए साल की पार्टियों में खपाने की तैयारी थी। सूचना के आधार पर सुबह करीब 10 बजे टीम मौके पर पहुंची, जहां मकान पर ताला लगा हुआ मिला। अधिकारियों ने ताला तुड़वाकर जब तलाशी ली, तो अंदर से 36 पेटी शराब बरामद हुई।

बताया जा रहा है कि यह मकान वीरेंद्र राय का है। आबकारी विभाग ने मौके से शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले को विवेचना में लिया गया है। फिलहाल मकान मालिक वीरेंद्र राय फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

आबकारी विभाग का कहना है कि नए साल को देखते हुए अवैध शराब की तस्करी और भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवादियों को घर में घुसकर मारती है भारतीय सेना: मुख्यमंत्री मोहन यादव

Newsdesk

इमोशनल चाल चलकर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मंगलसूत्र लेकर फरार

Newsdesk

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading