April 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

कार पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, डिपार्टमेंटल स्टोर में घुसकर मारपीट, पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोबा नगर में रहने वाले गुप्ता परिवार और श्रीवास्तव परिवार के बीच कार पार्किंग को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से दोनों परिवारों के बीच इस मुद्दे को लेकर तनाव बना हुआ था। गुप्ता परिवार द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद जब विवाद खत्म नहीं हुआ, तो उन्होंने श्रीवास्तव परिवार के खिलाफ अधारताल थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होने के बाद से ही श्रीवास्तव परिवार गुप्ता परिवार पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि गुप्ता परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही थीं और चेतावनी दी गई थी कि यदि शिकायत वापस नहीं ली गई, तो उनके साथ मारपीट की जाएगी। गुप्ता परिवार द्वारा इन धमकियों को नजरअंदाज करने पर बीती रात कुछ लोग अचानक उनके डिपार्टमेंटल स्टोर में पहुंचे और उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

घटना से आहत गुप्ता परिवार ने अधारताल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार डराया-धमकाया जा रहा है और उनकी सुरक्षा को खतरा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल अधारताल थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading