April 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

गंदगी और पैरों से कुचलकर बनाए जा रहे थे फ्राइम्स, खाद्य विभाग की दबिश में फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त

जबलपुर जिले के पनागर तहसील अंतर्गत ग्राम बघौड़ा में संचालित एक खाद्य फैक्ट्री में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां फ्राइम्स बनाने वाली फैक्ट्री में न केवल गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी, बल्कि कर्मचारियों द्वारा पैरों से फ्राइम्स कुचले जाने का भी खुलासा हुआ है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच के दौरान जब फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो उसमें साफ तौर पर एक कर्मचारी को फ्राइम्स को पैरों से कुचलते हुए देखा गया। इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए खाद्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त कर दिया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर कार्यालय भेजा गया है।

बताया गया कि पनागर तहसील के ग्राम बघौड़ा में स्थित जैनम फूड प्रोडक्ट्स नामक फैक्ट्री में खाने-पीने की सामग्री तैयार की जाती है। शनिवार दोपहर फैक्ट्री में खुले में फ्राइम्स सुखाए जा रहे थे, जहां धूल और गंदगी का पूरा खतरा बना हुआ था। इसके अलावा कर्मचारियों द्वारा पैरों से फ्राइम्स को मिक्स और कुचलने की लापरवाही भी सामने आई।

खाद्य अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि नियमों के अनुसार फ्राइम्स को स्वच्छ और बंद स्थान पर सुखाया जाना चाहिए, लेकिन यहां खुले वातावरण में, अस्वच्छ परिस्थितियों में उत्पादन किया जा रहा था। जांच में भारी लापरवाही पाए जाने पर फैक्ट्री के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए लाइसेंस निरस्त किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading