April 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पश्चिम बंगाल: पुलिस क्वार्टर में महिला होमगार्ड का शव मिलने से सनसनी, परिजन ने SI पर लगाया हत्या का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित कैनिंग थाना परिसर के पुलिस क्वार्टर में एक महिला होमगार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 22 वर्षीय गुलजान परवीन मोल्ला उर्फ रेशमी के रूप में हुई है, जो कैनिंग ब्लॉक-II के उत्तर मौखाली क्षेत्र की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद रेशमी पुलिस क्वार्टर गई थी, लेकिन इसके बाद परिवार से उसका संपर्क नहीं हो पाया। शनिवार को परिजन थाने पहुंचे, जहां उसकी बहन रुकसाना खातून ने कमरे का दरवाजा खोलने पर रेशमी को दुपट्टे से फांसी पर लटका पाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कैनिंग उप-जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मृतका के परिजनों ने कैनिंग थाने के सब-इंस्पेक्टर सयान भट्टाचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का दावा है कि आरोपी अधिकारी के रेशमी से अवैध संबंध थे और मामला सार्वजनिक होने पर उसकी हत्या की गई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन आरोपों की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

भोपाल: होटल व्यवसायी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

Newsdesk

ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जबलपुर सायबर सेल की कार्यवाही”

Newsdesk

शिक्षक, विद्यार्थियो को पूरी ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ दें शिक्षा- कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading