April 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर में युवक का पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर में एक युवक का पिस्टल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक खुलेआम हाथ में लोडेड पिस्टल लेकर उसे लहराते हुए नजर आ रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पावला का है।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी और डर दोनों देखने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है, वहीं लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मामले को लेकर बेलखेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading