April 3, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

सुपरस्टार मोहनलाल की मां शांताकुमारी अम्मा का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

 

कोच्चि, 30 दिसंबर (मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और दादासाहब फाल्के अवॉर्ड विजेता अभिनेता मोहनलाल की मां शांताकुमारी अम्मा का मंगलवार को कोच्चि में निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं।

शांताकुमारी लंबे समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ रही थीं। उनका इलाज अमृता अस्पताल में भी चल रहा था। डॉक्टर्स ने उनके निधन की पुष्टि की है।

मोहनलाल अपनी व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद समय निकालकर अपनी मां का ख्याल रखते थे। उनकी पत्नी सुचित्रा भी मोहनलाल की अनुपस्थिति में उनके साथ रहती थीं।

मोहनलाल और उनकी मां का रिश्ता बेहद खास था। अभिनेता करियर और जीवन की सफलता में मां का अहम योगदान मानते थे। मोहनलाल ने कई मौकों पर सफलता का श्रेय मां को दिया है। मदर्स डे पर भी उन्होंने मां के साथ पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके प्रति प्यार और सम्मान जाहिर किया था।

 

अन्य ख़बरें

अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान को वापस पाषाण युग में भेज देंगे, ट्रंप की खुली चेतावनी

Newsdesk

बॉलीवुड को थिरकाने वाले रेमो : बैकग्राउंड डांसर के तौर पर डेब्यू तो कई दिनों तक रहे भूखे, ‘रंगीला’ थी शुरुआत

Newsdesk

यूपीआई से मार्च में हुए रिकॉर्ड 22.64 अरब लेनदेन : एनपीसीआई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading