April 6, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जन्मदिन की पार्टी के लिए लूट की साजिश: केक काटने और रील बनाने के शौक में चाकूबाजी, 3 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई लूट और चाकूबाजी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो विधि विरुद्ध नाबालिगों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, एक एक्टिवा वाहन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बीते दिनों ड्यूटी पर जा रहे टी टी शिक्षक जितेंद्र कुशवाहा और एक अन्य युवक मनोज कुशवाह पर चाकू से हमला कर उनके साथ लूट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पतासाजी करते हुए गोकलपुर निवासी आरोपी अमन अहिरवार और उसके दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया।

मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अमन अहिरवार ने बताया कि उसके एक नाबालिग साथी का अगले महीने जन्मदिन आने वाला था। जन्मदिन पर ज्यादा से ज्यादा केक काटने, वीडियो और रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी लालच में तीनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई।

योजना के तहत सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दोनों पीड़ितों पर चाकू से हमला कर नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया गया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading