43.9 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

व्हाट्सऐप सेल्फ-डिस्ट्रक्टिंग इमेज फीचर पर कर रहा काम

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)| इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सऐप कथित तौर पर एक नया फीचर शुरू कर रहा है, जो रिसीवर को केवल एक बार इमेज को देखने की अनुमति देगा और इस फीचर में इमेज के डिवाइस में सेव नहीं होने की भी क्षमता होगी। व्हाट्सऐप को ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट डब्ल्यूएबेटाइंफो ने खुद समाप्त हो रहे इमेज फीचर के काम का खुलासा करते हुए कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, इमेज, सेंडर और रिसीवर दोनों के लिए पूर्व-निर्धारित समय के बाद खुद ही समाप्त हो जाएगा।

व्हाट्सऐप का यह फीचर इंस्टाग्राम डायरेक्ट स्टोरी के ही समान है, इस मामले में एक इमेज या वीडियो को एक्सपायर होने से पहले एक बार देखा जा सकता है।

यह सुविधा निजी और ग्रुप चैट दोनों के लिए उपलब्ध होगी। यह नई तकनीक सेल्फ डिस्ट्रक्टिंग मैसेज के साथ आएगी, जिसका खुलासा नवंबर 2020 में हुआ था।

इसके अलावा, व्हाट्सऐप कथित तौर पर एक नई सुविधा शुरू कर रहा है जहां उपयोगकर्ता डेस्कटॉप स्क्रीन पर ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकता है या प्राप्त कर सकता है।

ऑडियो और वीडियो कॉल करने के विकल्प कुछ बीटा उपयोगकर्ताओं के लिए दिखाई देने लगे हैं।

व्हाट्सऐप ने उपयोगकर्ताओं के लिए उन्नत वॉलपेपर सुविधाओं को लाना शुरू कर दिया है।

यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को प्रत्येक चैट के लिए एक अलग वॉलपेपर सेट करने की अनुमति देती है। आप व्हाट्सऐप पर सभी चैट के लिए एक वॉलपेपर सेट करना चुन सकते हैं, या मैन्युअल रूप से प्रत्येक चैट के लिए एक अलग वॉलपेपर का चयन कर सकते हैं।

अन्य ख़बरें

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

सरकार ने किया स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, लोगों के फोन पर आया अलर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading