April 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

देशव्यापी गिग वर्कर्स की मांग को राघव चड्ढा का समर्थन, बोले- डिलीवरी बॉय इंसान हैं, रोबोट नहीं

 

नई दिल्ली, 31 दिसंबर देशभर में गिग वर्कर्स की मांगों का आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि डिलीवरी बॉय और राइडर्स की मांगें पूरी तरह जायज हैं और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

राघव चड्ढा ने आईएएनएस से कहा कि आज जो लोग सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज उठा रहे हैं, वे हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा हैं और उनके अधिकारों पर गंभीरता से बात होनी चाहिए।

राघव चड्ढा ने कहा, “मैं आज हड़ताल पर बैठे सभी डिलीवरी बॉय और राइडर्स के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त करता हूं। उनकी जो भी मांगें हैं, वे बिल्कुल सही हैं।”

राघव चड्ढा ने कहा, “ये लोग इंसान हैं, कोई रोबोट नहीं। दिन-रात, धूप-बारिश में काम करते हैं। अगर ये कंपनियां अपनी वैल्यूएशन या ग्रोथ का एक छोटा सा हिस्सा भी अपने डिलीवरी पार्टनर्स की बेहतरी पर खर्च करें, तो न सिर्फ उनका जीवन सुधरेगा बल्कि वे और ज्यादा मन लगाकर काम कर पाएंगे। कंपनियों को डिलीवरी पार्टनर्स के साथ बैठकर व्यापक और गंभीर चर्चा करनी चाहिए।”

 

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Newsdesk

त्रिपुरा : सीएम साहा ने टिपरा मोथा पार्टी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया

Newsdesk

सीएम योगी ने पुलिस भर्ती में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के द‍िए न‍िर्देश, 81 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading