April 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर में 18 वर्षीय मोनू झरिया हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 29 दिसंबर को हुए 18 वर्षीय युवक मोनू झरिया की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुरानी आपसी रंजिश के चलते हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में घमापुर क्षेत्र के रहने वाले आर्यन, तुषार, नवीन और साहिल शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 दिसंबर को संगम टेंट हाउस के पास मोनू झरिया पर चाकू से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लगातार जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का माल गोदाम से इंदिरा मार्केट तक जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी पूरे रास्ते “अपराध करना पाप है” के नारे लगाते नजर आए। जुलूस के माध्यम से पुलिस ने आमजन में यह संदेश देने का प्रयास किया कि अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading