April 3, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नववर्ष दिवस की छुट्टी के पहले दिन चीन में यात्रा करने वालों की संख्या 20 करोड़ से अधिक

बीजिंग, 2 जनवरी  चीनी परिवहन मंत्रालय से 2 जनवरी को प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2026 नववर्ष दिवस की छुट्टी के पहले दिन यानी 1 जनवरी को, चीन में अंतरक्षेत्रीय कार्मिक प्रवाह की कुल संख्या 20 करोड़ 74 लाख 75 हजार थी, जो पिछले साल इसी दिन की तुलना में 20.3% अधिक है।

उस दिन, राजमार्ग यात्री यातायात 18 करोड़ 62 लाख 80 हजार व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.5% की वृद्धि दर्शाता है।

रेल यात्री यातायात 1 करोड़ 85 लाख 60 हजार व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 67.9% अधिक है। जलमार्ग यात्री यातायात 6,84,000 व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.9% ज्यादा है। वहीं, नागरिक उड्डयन यात्री यातायात 19 लाख 51 हजार व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.3% कम है। उधर, 1 जनवरी को, चीन में राष्ट्रीय डाक उद्योग ने 45 करोड़ 10 लाख पार्सल एकत्र किए और 53 करोड़ 10 लाख पार्सल वितरित किए। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

नेपाल संसद की पहली बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की ग‍िरफ्तारी पर हुई बहस

Newsdesk

ट्रंप का भाषण ‘ओल्‍ड वाइन इन न्‍यू बॉटल’, लोगों की संघर्ष से बाहर निकलने की टूटी उम्‍मीदें: पूर्व राजनयिक

Newsdesk

अलेक्जेंडर स्टब ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान से बात की, युद्धविराम और कूटनीति पर द‍िया जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading