April 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

भेड़ाघाट में दिनदहाड़े ट्रैवल संचालक की चाकू मारकर हत्या, सहजपुर ओवरब्रिज के नीचे मिला शव

जबलपुर जिले के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजपुर ओवरब्रिज के नीचे दिनदहाड़े एक ट्रैवल संचालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया और जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक उर्फ महेंद्र साहू (27 वर्ष), निवासी पाटन थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया गया कि अभिषेक ट्रैवल संचालक था और अपनी स्कॉर्पियो वाहन से निकला हुआ था। उसका शव रक्तरंजित हालत में सहजपुर ओवरब्रिज के नीचे पाया गया, जिससे प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि होती है।

भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरे ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading