April 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

घमापुर में लगातार बमबाजी और पथराव से दहशत, भगवान टेंट हाउस दो दिन में दूसरी बार निशाना, बच्ची घायल

जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा लगातार बमबाजी और पथराव कर दहशत फैलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार रात दर्जन भर से अधिक अज्ञात बदमाशों ने चुंगी चौकी क्षेत्र में स्थित भगवान टेंट हाउस को निशाना बनाते हुए जमकर पत्थरबाजी और बमबाजी की। इस हमले में 13 वर्षीय बच्ची जैस्मिन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना के अगले ही दिन सोमवार सुबह करीब 10:40 बजे बदमाशों ने एक बार फिर भगवान टेंट हाउस के सामने पहुंचकर दो बम फेंक दिए। गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। दोनों ही घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी बम फेंककर फरार हो चुके थे। पीड़िता पूनम ने बताया कि बीते दो दिनों से लगातार उनके घर और टेंट हाउस को निशाना बनाकर पत्थरबाजी और बमबाजी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार की घटना में उनकी छोटी बेटी जैस्मिन घायल हुई, जिसका इलाज विक्टोरिया अस्पताल में चल रहा है। इसी दौरान सोमवार की घटना की जानकारी उन्हें बड़ी बेटी ने फोन पर दी।

पूनम का कहना है कि आरोपियों द्वारा उनका घर हथियाने की नीयत से लगातार डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कुछ युवकों—ऋषभ वर्मा, अभि और समर्थ—पर घर के सामने बम फेंकने का आरोप भी लगाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

फिलहाल घमापुर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading