April 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बदलती सोच और डेटिंग स्टाइल ने ‘स्प्लिट्सविला’ शो को बनाया दर्शकों का फेवरेट: सनी लियोनी

मुंबई, 7 जनवरी । डेटिंग और रियलिटी शो की दुनिया में ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ हमेशा से खास जगह रखता आया है। पिछले कई सालों में यह शो दर्शकों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है और अब 16वें सीजन के साथ यह एक बार फिर नए ट्विस्ट और रोमांच के साथ लौट रहा है। इस बार का सीजन ‘स्प्लिट्सविला एक्स6: प्यार या पैसा’ नाम से दर्शकों के सामने आएगा, जिसमें प्यार और पैसों के बीच प्रतियोगियों की जंग दिखाई जाएगी। इस सीजन को सनी लियोनी होस्ट कर रही हैं। सनी ने कहा, ”स्प्लिट्सविला मेरे लिए हमेशा खास रहा है

क्योंकि यह हर पीढ़ी के बदलते प्यार और रिश्तों की कहानी को दर्शाता है। समय के साथ न सिर्फ प्रतियोगियों की सोच बदली है, बल्कि डेटिंग का तरीका और प्यार की समझ भी बदल गई है। इस सीजन में भावनाओं और रिश्तों की परीक्षा पहले से कहीं ज्यादा होगी। प्रतियोगियों को अपने रिश्तों और दोस्ती की ताकत दिखानी होगी, जबकि ट्विस्ट और खेल की रणनीतियां उनके रास्ते में बाधा डालेंगी।” इस बार शो में करण कुंद्रा को को-होस्ट के रूप में शामिल किया गया है। करण पिछले छह सालों में एमटीवी से दूर थे। अपनी वापसी को लेकर करण कुंद्रा ने कहा, ”शो के साथ जुड़कर मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं घर लौट आया हूं।

सनी लियोनी के साथ शो होस्ट करना मेरे लिए रोमांचक अनुभव है, क्योंकि उन्हें शो की अच्छी समझ है। मुझे यह देखने में भी बेहद मजा आएगा कि प्रतियोगी पैसा और प्यार दोनों में क्या चुनेंगे।” इस सीजन में निया शर्मा और उर्फी जावेद को भी शामिल किया गया है। इनका काम प्रतियोगियों को चुनौती देना और खेल में बाधाएं डालना होगा। वे हर कदम पर प्रतियोगियों को उलझाएंगी और उन्हें अपने निर्णयों पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर करेंगी। जिससे दर्शकों को ज्यादा रोमांच, ड्रामा और मनोरंजन मिलेगा। हर एपिसोड में नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। स्प्लिट्सविला शो 9 जनवरी से शुरू होगा। ये एमटीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर शाम 7 बजे उपलब्ध होगा। –

अन्य ख़बरें

रणदीप हुड्डा की मां का सिनेमा में डेब्यू, हरियाणवी फिल्म से रखा पहला कदम

Newsdesk

धुरंधर: द रिवेंज की सक्सेस के बीच जैस्मीन सैंडलस को याद आए गुमनामी के दिन, शेयर किया करियर का खूबसूरत सफर

Newsdesk

विक्रांत मैसी: वॉशरूम के बाहर मिला था पहला ऑफर, ’12वीं फेल’ ने फिल्म इंडस्ट्री में किया ‘पास’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading