April 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जमीनी विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 15 से ज्यादा वार, अधारताल पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी दबोचा

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में बीती रात जमीनी विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक पर 15 से अधिक बार चाकू से वार कर उसे मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। वारदात की सूचना मिलते ही अधारताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

एडिशनल एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अनिल चौधरी के रूप में हुई है, जो अधारताल थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश था। अनिल चौधरी हाल ही में ओडिशा की जेल से छूटकर आया था और उस पर एनडीपीएस एक्ट सहित करीब 13 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। घटना रात करीब 11 बजे की है, जब अनिल चौधरी पुराने कंचनपुर हरदौल चौक चौधरी मोहल्ला स्थित अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान उसके घर के पीछे रहने वाला वीरू चौधरी वहां पहुंचा और जमीनी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

विवाद बढ़ने पर वीरू चौधरी ने चाकू निकालकर अनिल चौधरी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक और आरोपी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस हत्या की मुख्य वजह बना।

घटना के बाद अधारताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और चंद घंटों के भीतर ही वीरू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी वीरू चौधरी के खिलाफ भी गोराबाजार थाना क्षेत्र में पूर्व में एक आपराधिक मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

विरासत सहेजेगा जबलपुर, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ से महकेगी महाराजपुर की ऐतिहासिक बावली

Newsdesk

घरों का पानी घर में, शहर का पानी शहर में जल संरक्षण के लिए निगमायुक्त की मुहिम तेज

Newsdesk

डिजिटल जबलपुर
11 वीं के छात्र अभिवीर ने बनाया ’महापौर हेल्पलाइन’ एप, नगर निगम को सौंपा निःशुल्क उपहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading