April 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

मुंबई इंडियंस की टीम काफी संतुलित, बेवजह बदलाव करने का कोई मतलब नहीं: कप्तान हरमनप्रीत

मुंबई, 7 जनवरी  विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास मुंबई इंडियंस (एमआई) की कमान है। कप्तान का मानना है कि इस सीजन उनकी टीम काफी संतुलित है, जिसमें बेवजह बदलाव करने की जरूरत नहीं है।

हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, “हमें एक साथ खेलना पसंद है और हमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलना भी पसंद है। इस सीजन में, हम सकारात्मक मानसिकता के साथ खेलने जा रहे हैं। टीमें बहुत अच्छी तरह से संतुलित हैं। इस सीजन में कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। हमें खेलने में मजा आएगा।”

उन्होंने कहा, “आप जितना ज्यादा क्रिकेट खेलते हैं, आत्मविश्वास उतना ही बढ़ता है। जब आप उन खिलाड़ियों के खिलाफ वहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह सबके दिमाग में रहता है कि इस खिलाड़ी ने डब्ल्यूपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।”

हरमनप्रीत कौर ने कहा, “हर सीजन हम टीम में सबसे अच्छे युवा टैलेंट को लाने और उन्हें मौके देने की कोशिश करते हैं। इस सीजन में, हमने उपलब्ध सबसे अच्छे टैलेंट को चुनने की कोशिश की है। हमने ऐसे खिलाड़ियों को चुना जो हमारी टीम में सबसे अच्छे से फिट होंगे। उम्मीद है कि हम उन्हें एक प्लेटफॉर्म देकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने का मौका दे पाएंगे।”

दो बार की डब्ल्यूपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 2022/23 और 2024/25 का सीजन अपने नाम किया है, लेकिन कप्तान मानती हैं कि इससे खिलाड़ी की जिम्मेदारी और भी बढ़ती है।

मुंबई इंडियंस 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। कप्तान ने कहा, “हमारा सीजन डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होने वाला है। हमने वहां काफी क्रिकेट खेला है। हमने वहां वर्ल्ड कप मैच भी खेले हैं। हमें पता है कि वहां की परिस्थिति कैसी होगी। यहां बहुत अच्छी बैटिंग पिच है। मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहते हैं। हमें खुलकर बैटिंग करनी होगी। मुझे पता है कि गेंदबाजों के लिए यह मैदान थोड़ा मुश्किल होगा।”

 

 

 

 

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: केकेआर को 65 रन से हराकर एसआरएच ने खोला जीत का खाता

Newsdesk

यह वही मैच जिताऊ प्रदर्शन है, जिसका लंबे समय से इंतजार था: नितीश कुमार रेड्डी

Newsdesk

सैफ अंडर-20: चार बार की चैंपियन भारतीय टीम की फाइनल में बांग्लादेश से होगी भिड़ंत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading