April 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

खमरिया थाना पुलिस ने कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र यादव का निकाला जुलूस, घाना बाजार में दिखाया गया कानून का डर

जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र यादव के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसका सार्वजनिक जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपी को घाना बाजार क्षेत्र में पैदल घुमाते हुए यह संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

खमरिया थाना पुलिस के अनुसार आरोपी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ थाना क्षेत्र में मारपीट, अवैध वसूली, तस्करी और दबंगई सहित करीब 15 से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था और आम नागरिकों को डरा-धमकाकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देता था।

हाल ही में अवैध रेत तस्करी के एक मामले में पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए जाने के बाद आरोपी ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए थाने परिसर में आत्मदाह का प्रयास भी किया था। इस गंभीर घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसका जुलूस निकाला।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम करना है। खमरिया थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और दबंगई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading