35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

226 वाहन चालकों से 92 हजार 900 रुपये समन शुल्क वसूला



यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

जबलपुर।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा “सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम के अंतर्गत 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं ऑटो/आपे चालकों को यातायात नियमों की समझाइश दी जा रही है, साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालानी कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को कुल 226 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 92 हजार 900 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।

इसी क्रम में थाना यातायात मालवीय चौक अंतर्गत पदस्थ सूबेदार रोहित तिवारी, सउनि अंशुमन पाण्डेय एवं सउनि सत्यनारायण टहरगुरिया द्वारा होम साइंस कॉलेज की छात्राओं को यातायात नियमों संबंधी जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया।

वहीं तीन पत्ती चौक पर सहायक उप निरीक्षक जी.पी. पाण्डेय एवं सहायक उप निरीक्षक दौलत प्रसाद बैरागी द्वारा ऑटो/आपे चालकों एवं संचालकों को लेफ्ट टर्न क्लियर रखने के संबंध में समझाइश दी गई।

थाना यातायात घमापुर अंतर्गत थाना प्रभारी यातायात शशि ध्रुवे द्वारा संप्रेषण गृह गोकलपुर में अधीक्षक सुश्री माधुरी रजक की उपस्थिति में बच्चों को राहवीर योजना एवं यातायात नियमों के पालन हेतु संकल्प दिलाया गया। साथ ही चौराहों पर मैनुअल ट्रैफिक संचालन

अन्य ख़बरें

जनगणना और परीक्षा ड्यूटी का मिला फल, मध्यप्रदेश के शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं

Newsdesk

थाना पाटन अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

Newsdesk

लोक परिवहन बसों में सुरक्षा मानकों के षत प्रतिषत सत्यापन एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था के अभाव में  दण्डात्मक कार्यवाही हेतु विषेष चैकिंग अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading