September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकjabalpur News

नगर निगम ने स्कूलों में छात्र-छात्राओं को बनाया ‘वायु प्रहरी’



जबलपुर। शहर की आबोहवा को शुद्ध बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भावी पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम जबलपुर द्वारा एक विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज शहर के कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

आज 8 जनवरी को शहर के चार प्रमुख शिक्षण संस्थानों में विशेषज्ञों द्वारा वायु प्रदूषण के कारकों और उनके निवारण के उपायों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर, दशमेश द्वार 158, आदर्श कन्या शाला, प्रेम नगर  129, हितकारिणी स्कूल, देवताल  187 एवं गुरु नानक मिशन कन्या स्कूल, मदन महल  211 बच्चों को जागरूक किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयासों जैसे—पौधारोपण, कचरा न जलाना, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग और धूल नियंत्रण के माध्यम से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार लाया जा सकता है।
इस दौरान बताया गया कि आप बच्चे कल के भविष्य हैं। यदि  आज आप लोग वायु प्रदूषण के खतरों और समाधान को समझ लेंगे, तो जबलपुर का भविष्य न केवल सुरक्षित बल्कि स्वच्छ भी होगा।”

आयोजन के अंत में सभी विद्यालयों के प्राचार्यगणों ने निगम प्रशासन की इस पहल के लिए सराहना की।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading