पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता में कहा कि उनकी निजी वाहन के डीजल टैंक की क्षमता 45 लीटर है लेकिन रिकार्ड में एक ही बार में 76 लीटर 73 लीटर और 71 लीटर तक डीजल भरवाया जाना दर्शाया गया है।
डीजल की चोरी की गयी
पूर्व सांसद ने कहा कि सूचना का अधिकार के तहत यह जानकारी उन्हें मिली है।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब किसी वाहन के डीजल टैंक की अधिकतम क्षमता ही 45 लीटर है, तो उसमें 70 लीटर से अधिक डीजल कैसे भरा जा सकता है। यह तकनीकी रूप से असंभव है और इससे स्पष्ट होता है कि डीजल की हेराफेरी और चोरी की गई है।
मामले की जांच की जाए
कंकर मुंजारे ने आरोप लगाया कि यह मामला सीधे तौर पर भ्रष्टाचार और डीजल घोटाले की ओर इशारा करता है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
बालाघाट को गंदा पानी मिल रहा
पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने कहा कि नगर पालिका बालाघाट को इतना गंदा पानी दे रही है कि न पीने लायक न कपड़े धोने के काबिल। उन्होंने प्रेस वार्ता में एक बरनी में गंदा पानी लेकर आए हुए थे।
पूर्व सांसद ने बरनी में रखे पानी को दिखाते हुए कहा कि यह पानी पीने तो दूर कपड़े धोने लायक भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यही स्थिति नगर के कई वार्डों की है। जहां नागरिकों को बेहद गंदा और दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
पाइपलाइन में भ्रष्टाचार
कंकर मुंजारे ने नगर में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन पर कहा कि नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी आपसी मिलीभगत से घटिया गुणवत्ता की पाइपलाइन बिछवा दी है। पाइपलाइन की मोटाई मानकों से कम है। जिससे भविष्य में बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
सीएमओ का खुला संरक्षण
पूर्व सांसद ने सीधे तौर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बीडी कतरोलिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संरक्षण में नगर पालिका के कई कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों की अनदेखी और संरक्षण के कारण ही गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है।
इंदौर में ये कैसे हो गया


