April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*जंगल होम एवं गोंडवाना कैंप रिजॉर्ट को जारी हुआ इंप्रूवमेंट नोटिस*



_कुरई स्थित विभिन्न रिजॉर्ट्स का जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण_

सिवनी, – कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार नागरिकों एवं पेंच राष्ट्रीय उद्यान में आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग सिवनी द्वारा जिले के होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का सतत औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

      इसी क्रम में पेंच पार्क क्षेत्र में संचालित होटलों में खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार खाद्य नमूने जांच हेतु लिए जा रहे हैं। विगत दिवस जांच दल द्वारा पेंच पार्क क्षेत्र स्थित होटलों के निरीक्षण के दौरान जंगल होम रिजॉर्ट में नॉनवेज, चावल एवं अन्य खाद्य पदार्थ साफ-सुथरी स्थिति में नहीं पाए जाने पर सुधार सूचना पत्र (इंप्रूवमेंट नोटिस) जारी किया गया। साथ ही इमली एवं चावल के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी दौरान तथास्तु रिजॉर्ट से पनीर का नमूना तथा गोंडवाना कैंप रिजॉर्ट से बड़ी इलायची एवं दालचीनी के नमूने जांच के लिए संकलित किए गए।

      निरीक्षण के दौरान गोंडवाना कैंप के किचन में अत्यधिक गंदगी पाए जाने एवं वेज एवं नॉनवेज खाद्य सामग्री एक ही स्थान पर रखे जाने के कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री के निर्माण एवं भंडारण के सख्त निर्देश दिए गए हैं

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading