27.9 C
Jabalpur
April 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

80 फीट चौड़ी होगी गोहलपुर पुलिया, 3.50 लाख रुपए का टेंडर जारी                                                                                                                                                              जबलपुर को जाम से मिलेगी मुक्ति: महापौर का बड़ा एक्शन,

जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और नागरिकों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में महापौर ने गोहलपुर पुलिया का औचक निरीक्षण किया और क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए पुलिया के चौड़ीकरण की बड़ी घोषणा की।

महापौर श्री अन्नू ने जानकारी देते हुए बताया कि गोहलपुर पुलिया के निर्माण एवं विस्तार कार्य के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपए का टेंडर जारी कर दिया गया है। वर्तमान में यह पुलिया केवल 30 फीट चौड़ी है, जिसके चलते यहां दिनभर यातायात का दबाव बना रहता है और जाम के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत पुलिया को बढ़ाकर 80 फीट चौड़ा किया जाएगा, जिससे भारी वाहनों और आम नागरिकों दोनों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

मार्च से शुरू होगा काम, जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य
नगर निगम प्रशासन ने परियोजना के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की है। महापौर ने बताया कि पुलिया चौड़ीकरण का कार्य मार्च 2026 में प्रारंभ किया जाएगा और जुलाई 2026 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के पूरा होने से गोहलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा और शहर को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading