April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट: तीसरे दिन के मुकाबलों के परिणाम, चार टीमें सेमीफाइनल में पहुँचीं

पुलिस परेड ग्राउंड, जबलपुर में आयोजित तीसरे अंतर-जोन टेनिस बॉल पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट का शुभारंभ 8 जनवरी 2026 को हुआ था, जिसमें कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।

दिनांक 10 जनवरी को खेले गए पहले मैच में एसपी-11 और पुलिस लाइन की टीमें आमने-सामने रहीं। पुलिस लाइन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में एसपी-11 की टीम 102 रन ही बना सकी। पुलिस लाइन ने यह मैच 25 रनों से जीता। शानदार प्रदर्शन के लिए अभय तिवारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरे मैच में जोन-4 और जोन-2 के बीच मुकाबला हुआ। जोन-4 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जोन-2 की टीम 139 रन तक ही पहुँच सकी। 54 रनों की कप्तानी पारी खेलने पर उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

तीसरे मैच में जोन-1 और जोन-3 आमने-सामने रहे। जोन-1 ने 12 ओवर में 133 रन बनाए, जबकि जोन-3 की टीम 78 रन पर सिमट गई। इस मैच में आरक्षक सुमन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज के मुकाबलों के बाद जोन-1, पुलिस लाइन, जोन-2 और जोन-3 की टीमें सेमीफाइनल में पहुँच गई हैं, जिनके बीच आगामी दिनों में सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading