April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*स्वच्छता सर्वेक्षण 2026*
*जनभागीदारी से जबलपुर बनेगा नंबर वन_ निगमायुक्त


जबलपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान को  एक व्यापक ’जनांदोलन’ बनाया जाएगा। यह विचार निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सभी विभागीय प्रमुखों की समीक्षा बैठक में प्रकट किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर विभाग को अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

*विभागीय तालमेल पर जोर*

बैठक के दौरान निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि स्वच्छता का लक्ष्य केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य, जल विभाग, उद्यान और लोककर्म विभागों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में एक-दूसरे के साथ बेहतर तालमेल बिठाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कचरा संग्रहण और निपटान में तेजी लाएगा। उद्यान विभाग शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित करेगा। जल एवं लोककर्म विभाग सड़कों की मरम्मत और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त कर स्वच्छता में सहायक बनेंगे।

*बैठक में ये रहे मौजूद*

समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त अरविंद शाह, देवेंद्र सिंह चौहान, व्ही.एन. बाजपेई, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन और सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading