27.9 C
Jabalpur
April 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया, भारत माता के जयघोष से गूंजा परिसर


जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ द्वारा देशभर के प्रत्येक जिले में हिंदू सम्मेलन एवं युवा संवाद कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसी क्रम में जबलपुर महानगर में युवा संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के जयघोष के साथ किया गया तथा मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। मंचासीन अतिथियों में जबलपुर विभाग के संघचालक डॉ. कैलाश गुप्ता, नर्मदा भाग के सह कार्यवाह अनिरुद्ध कौरवार, प्रेम शंकर सीदार, सह प्रांत प्रचारक शुभांशु सैनी, सह महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख गोपाल मीणा एवं विभाग प्रचारक आनंद अग्रहरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रेम शंकर सीदार ने युवाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व, संगठनात्मक भूमिका एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि “देश है तो हम हैं और देश की पहचान ही हमारी पहचान है।”

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने पुरुषार्थ के बल पर राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि केवल अच्छे विचार और भावनाएं पर्याप्त नहीं हैं, जब तक उनके पीछे संगठित एवं सक्षम शक्ति न हो। विश्व शक्ति को सुनता है, इसलिए आत्मविश्वासी, अनुशासित एवं संगठित समाज का निर्माण आवश्यक है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सह विभाग कार्यवाह अखिलेंद्र ने उपस्थित सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading