23.5 C
Jabalpur
April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शरद यादव जी की पुण्यतिथि पर ‘वर्तमान परिस्थितियों में युवाओं की भूमिका’ विषय पर संवाद कार्यक्रम आज


जबलपुर। देश के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर पक्षधर स्व. शरद यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर कल एक विचार–संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय “वर्तमान परिस्थितियों में युवाओं की भूमिका” रखा गया है।
यह संवाद कार्यक्रम आज दोपहर 1:00 बजे, घंटाघर कॉफी हाउस, जबलपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं जागरूक नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।
आयोजकों ने बताया कि देश वर्तमान में जिस सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों से गुजर रहा है, उसमें युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। शरद यादव ने अपने पूरे जीवन में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, संविधान एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
संवाद कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से यह अपेक्षा की जाएगी कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक सौहार्द, समानता एवं संवैधानिक चेतना को सशक्त बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान खुले संवाद के माध्यम से युवाओं के विचार, प्रश्न एवं सुझाव भी सुने जाएंगे।
आयोजकों ने शहर के सभी युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं स्व. शरद यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
इस अपील में प्रमुख रूप से बैजनाथ कुशवाहा, रामरतन यादव, घनश्याम यादव, नोखेलाल प्रजा, वृंदावन वर्मा, राधेश्याम अग्रवाल, सुधीर शर्मा, एडवोकेट अशोक बेन, अरविंद पैगवार, सरमन रजक, एडवोकेट अनुराग सिंह, एडवोकेट नरेश चक्रवर्ती, एडवोकेट गया प्रसाद कुशवाहा, रिजवान अंसारी, रामकुमार पटेल, डॉ. मुस्ताक मंसूरी, एडवोकेट अमरजीत सिंह सग्गू, अमित पांडे, धर्मेंद्र कुशवाहा, शैलेश लोधी, इंद्रकुमार कुलस्ते, राजेंद्र तेकाम, विनय भगत, एडवोकेट मनोज चौधरी, मनोज बाघमरे, मूलचंद मौर्य, एडवोकेट रामकिशोर शिवहरे, संजय सेन, सीताराम पटेल, भगवान दास पटेल एवं एडवोकेट परमानंद साहू शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर पर मेडिकल हब बनाएगा: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला

Newsdesk

उज्जैन: बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत पर सीएम ने जताया दुःख, 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा

Newsdesk

हवा से बातें करती बाइक गिरी मौत के गड्ढे में, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading