27.9 C
Jabalpur
April 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक


*डिज़िटल इंडिया के तहत मोंटेसरी स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ…*



यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी “डिज़िटल इंडिया” महाअभियान के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में मोंटेसरी स्कूल (शासकीय पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान) में “स्मार्ट क्लास रूम” का शुभारंभ सांसद श्री आशीष दुबे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सांसद श्री दुबे ने कहा की सांसद निधि से प्रदत्त यह अभिनव पहल विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। स्मार्ट क्लास रूम के माध्यम से डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर विद्यार्थियों की समझ, सृजनशीलता एवं सीखने की क्षमता को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे शिक्षा के स्तर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में यह पहल सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रयास केंद्र सरकार की डिज़िटल इंडिया परिकल्पना को जमीनी स्तर पर साकार करते हुए शिक्षा के माध्यम से सशक्त भारत एवं आत्मनिर्भर भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस अवसर पर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा श्री अखिलेश जैन जी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज़ जी, श्री विशाल दत्त, श्री संकल्प पाठक, श्री योगेश बिलोहा, श्री अमर पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी,प्राचार्य डॉ.राम मोहन तिवारी सहित शालेय परिवार के सदस्य एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading