April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

कुमार सानू के गाने सुनते-सुनते मानसिक रूप से असंतुलित हुआ युवक, खुद को ब्लेड से काटा, फिर मेडिकल कॉलेज से लगाई छलांग

जबलपुर। प्रसिद्ध गायक कुमार सानू के गाने सुनते-सुनते एक युवक इस कदर मानसिक रूप से असंतुलित हो गया कि उसे काबू में करने के लिए परिजनों और जीआरपी पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। यह चौंकाने वाली घटना दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन और फिर जबलपुर रेलवे स्टेशन व मेडिकल कॉलेज में सामने आई।

जानकारी के अनुसार बिहार के छपरा जिले का रहने वाला 38 वर्षीय प्रमोद मांझी अपने साले रवि के साथ नागपुर से बिहार जा रहा था। ट्रेन जब भेड़ाघाट के पास पहुंची, तब प्रमोद बाथरूम में गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब साले ने जाकर देखा तो प्रमोद खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसने ब्लेड से अपने हाथ, पैर, गला और सीने पर वार कर खुद को घायल कर लिया था।

जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी पुलिस की मदद से उसे पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती के दौरान भी प्रमोद की हालत सामान्य नहीं थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह कुमार सानू का बहुत बड़ा फैन है और हमेशा उन्हीं के गाने सुनता रहता है। उसका कहना था कि कुमार सानू के कुछ फैन उससे नाराज हो गए हैं, जिससे वह मानसिक तनाव में है।

इलाज के दौरान जब जीआरपी पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी, तभी उसने बाथरूम जाने की इच्छा जताई। पुलिस और साले रवि उसे बाथरूम तक लेकर पहुंचे, जहां उसने अंदर से दरवाजा बंद कर मेडिकल कॉलेज की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि नीचे लगे टीन शेड पर गिरने के कारण उसकी जान बच गई और ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के बाद जीआरपी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और प्रमोद को दोबारा इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है।

जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि प्रमोद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके परिजनों को सूचना देकर बिहार से जबलपुर बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading