April 3, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

वेंस और रुबियो ने सर्जियो गोर का भारत में अमेरिकी दूत के तौर पर स्वागत किया

वाशिंगटन, 13 जनवरी  अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सार्वजनिक रूप से सर्जियो गोर को बधाई दी है। सर्जियो गोर ने औपचारिक रूप से भारत में अमेरिका के नए राजदूत का पद संभाल लिया है। इन बधाइयों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में भारत–अमेरिका संबंधों में निरंतरता और तेजी का संकेत माना जा रहा है।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “राजदूत आपको बहुत बधाई, आप बेहतरीन काम करेंगे।” उन्होंने यह संदेश सर्जियो गोर के उस पोस्ट पर लिखा, जिसमें गोर ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में अपने पहले दिन की जानकारी दी थी।

वहीं, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी अलग पोस्ट में अपनी शुभकामनाएं दीं और लिखा कि आप बहुत अच्छा काम करेंगे।ये संदेश उस समय आए जब सर्जियो गोर ने भारत पहुंचने और यहां अपना कार्यकाल शुरू करने की घोषणा की। अपने बयान में उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति को आगे बढ़ाने और भारत–अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने की बात कही।

सर्जियो गोर ने लिखा, “नमस्ते। आज नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में मेरा पहला दिन है। इस समर्पित टीम का हिस्सा बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है और मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने तथा भारत-अमेरिका संबंधों को और गहरा करने के लिए काम शुरू करने को उत्सुक हूं।”उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में दोनों देशों के भविष्य को लेकर वह बेहद आशावादी हैं।

अन्य ख़बरें

नेपाल संसद की पहली बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की ग‍िरफ्तारी पर हुई बहस

Newsdesk

ट्रंप का भाषण ‘ओल्‍ड वाइन इन न्‍यू बॉटल’, लोगों की संघर्ष से बाहर निकलने की टूटी उम्‍मीदें: पूर्व राजनयिक

Newsdesk

अलेक्जेंडर स्टब ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान से बात की, युद्धविराम और कूटनीति पर द‍िया जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading