April 6, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ब्रिटिश सांसदों का बयान,’ बांग्लादेश चुनाव में सभी प्रमुख पार्टियों की भागीदारी जरूरी, वरना नहीं माना जाएगा लोकतांत्रिक

लंदन, 13 जनवरी  बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होने वाले आम चुनावों को लेकर यूके के सांसदों ने चिंता जताई है। मंगलवार को जारी एक संयुक्त बयान में यूके के चार सांसदों – बॉब ब्लैकमैन, जिम शैनन, जस अटवाल और क्रिस लॉ ने कहा कि लोकतंत्र के लिए चुनाव में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की भागीदारी जरूरी है।

ब्रिटिश सांसदों ने कहा कि यूनुस की “गैर-निर्वाचित” अंतरिम सरकार को बांग्लादेशी वोटरों पर ऐसी रोक नहीं लगानी चाहिए थी और बड़ी राजनीतिक पार्टियों को अनदेखा करने से कोई भी चुनाव लोकतांत्रिक नहीं माना जा सकता।

उन्होंने अवामी लीग पर लगे प्रतिबंध को चिंताजनक बताया, जो 2024 में जुलाई विद्रोह के बाद लगा था। सांसदों ने कहा कि बिना सभी दलों के चुनाव से लाखों बांग्लादेशी मतदाता वंचित रहेंगे और ऐसा चुनाव लोकतांत्रिक नहीं माना जाएगा। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और यूके सरकार से अपील की कि मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार पर चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी बनाने के लिए दबाव बनाए।

सांसदों ने कहा, “सभी सही सोच वाले लोग उम्मीद करते हैं कि ये चुनाव एक न्यायपूर्ण, स्थिर और खुशहाल बांग्लादेश बनाने में मदद करेंगे, लेकिन यह सबसे अच्छा तभी होगा जब चुनाव में सच में सबकी भागीदारी हो और बेहतर होगा कि निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक इसका हिस्सा बनें।”

अन्य ख़बरें

बगदाद से वाशिंगटन तक हड़कंप… इराक में अमेरिकी दूतावास पर 19 ड्रोन हमले, ट्रंप की ‘डेडलाइन’ ठप?

Newsdesk

कतर एयरवेज ने भारत के लिए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की

Newsdesk

पाकिस्तान में कुदरत का कहर, 45 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading