April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध पार्किंग पर बड़ी कार्रवाई, आईसीआईसीआई बैंक का रैंप तोड़ा


जबलपुर। विजयनगर क्षेत्र में नगर निगम ने अवैध निर्माण और पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आईसीआईसीआई बैंक के सामने बने अवैध रैंप और नाले पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जोन-14 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 में की गई, जहां स्वीकृत भवन नक्शे से अधिक निर्माण पाया गया था।
नगर निगम के सब इंजीनियर अभिषेक तिवारी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 35 स्थित विजय तोमर की बिल्डिंग में आईसीआईसीआई बैंक संचालित है। स्वीकृत नक्शे के अनुसार भवन को सड़क से 14 मीटर पीछे होना था, लेकिन मौके पर बना रैंप लगभग 6 मीटर से अधिक लंबा पाया गया, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है।
जांच में यह भी सामने आया कि बैंक के सामने बनाया गया रैंप नाले के ऊपर अवैध रूप से तैयार किया गया था, जिससे जल निकासी भी प्रभावित हो रही थी। इसके बाद नगर निगम के अमले ने जेसीबी मशीन की मदद से रैंप को तोड़कर नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया।
निगम अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण पाए जाने पर संबंधित भवन स्वामी से नियमानुसार कंपाउंडिंग शुल्क भी वसूला जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading