April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पार्क के सामने बने रैनबसेरा में सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप, कलेक्टर से शिकायत


अनूपपुर।नगर पालिका परिषद अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 02 स्थित पार्क के सामने बनाए गए रैनबसेरा के निर्माण में सरकारी राशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्ड क्रमांक 02 के पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम चौधरी द्वारा जिला कलेक्टर अनूपपुर को लिखित शिकायत पत्र सौंपा गया है।
शिकायत में बताया गया है कि नगर पालिका की संपत्ति पर रैनबसेरा निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था, जिसमें लगभग 15 लाख रुपये का टेंडर ठेकेदार विनोद खेमका को दिया गया। निर्माण कार्य के दौरान फाउंडेशन का निर्माण किया गया, जिस पर लगभग 3 लाख रुपये का सरकारी व्यय हुआ।
आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा आपसी सांठ-गांठ कर फाउंडेशन को तोड़ दिया गया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। वहीं उसी स्थान पर निजी मकान निर्माण किए जाने की भी जानकारी सामने आई है, जो गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करती है।
पार्षद पुरुषोत्तम चौधरी ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा पुनः रैनबसेरा निर्माण कराए जाने की मांग की है। इसकी प्रति मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनूपपुर को भी सूचना स्वरूप भेजी गई है।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading