27.9 C
Jabalpur
April 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्वारीघाट में जल लेकर नर्मदा बचाने का संकल्प लिया


जबलपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत राजीव गांधी पंचायती राज संगठन और चुटका परमाणु विरोधी संघर्ष समिति के तत्वावधान में चुटका प्रभावितों और शहर के नर्मदा भक्तों ने ग्वारीघाट में जल लेकर नर्मदा को बचाने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत नागा श्याम दास जी ने अभियान को सफल होने का आशीर्वाद दिया। नर्मदा का विनाश सांस्कृतिक स्मृति का विनाश भी है।  उन्होंने कहा कि नर्मदा बचाने के संघर्ष में मैं और समस्त संत समाज आपके साथ है।चुटका परमाणु विरोधी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दादु लाल कुङापे ने अपने संबोधन में कहा कि नर्मदा किनारे रहने वालों की जिंदगी संकट में है। मैया हमलोगों को पालती है। सरकार नर्मदा को हमसे छीन रही है।चुटका की मीरा बाई मरावी ने कहा कि हमें एक बार बरगी बांध से विस्थापित करने के बाद दूबारा विस्थापित होना मंजूर नहीं है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के विवेक अवस्थी ने कहा कि परमाणु संयंत्र में उपयोग होने वाला बरगी जलाशय का पानी वापस उसी में छोङा जाएगा, जिससे नर्मदा का पानी विकिरण युक्त हो जाएगा। विकिरण युक्त इस जल का दुष्प्रभाव जबलपुर के आसपास के क्षेत्रों में होगा।  नर्मदा को सुरक्षित रखना नर्मदा भक्तों और शहर में निवास करने वाले सभी नर्मदा प्रेमीयों की जिम्मेदारी है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी को इस अभियान में शामिल होना चाहिए। अभियान में शामिल लोगों ने ग्वारीघाट के क्षेत्रों में संपर्क और शाम को झंडा चौक ग्वारीघाट में आम सभा किया गया। कार्यक्रम में राजेश सोनी,मोनू अग्रवाल, कमला पटेल, श्रवण रजक, अनिल यादव, हरीओम नागेश,गैहबर सिंह, संतोष कुमार परतें, सेवबति बाई बरकङे,वीरो बाई, राज कुमार सिन्हा आदि की विशेष उपस्थिति रही।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading