April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश


जबलपुर। आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
जनसुनवाई में कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से पति–पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधी विवाद, मारपीट की घटनाएं तथा साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने सभी शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं पर शीघ्र वैधानिक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का समय-सीमा के भीतर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय भी उपस्थित रहीं।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading