April 3, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

शर्म की वजह से अभिनेत्री भानुप्रिया ने छोड़ दिया था स्कूल, क्लासिकल डांस ने दिलाई फिल्मों में एंट्री

मुंबई, 14 जनवरी  हिंदी सिनेमा पर कई खूबसूरत अभिनेत्रियों ने राज किया, जिनमें जया प्रदा, हेमा मालिनी, रेखा, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के नाम आज भी दर्शकों के जुबां पर हैं। 80 के दशक में एक ऐसी अभिनेत्री की भी एंट्री हुई थी, जिसकी मोटी-मोटी आंखें, मासूम चेहरा और लंबे बालों ने लगभग 150 फिल्मों का सफर पूरा किया। हम बात कर रहे हैं भानुप्रिया की, जिन्होंने पहले साउथ और फिर हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। 15 जनवरी को जन्मीं भानुप्रिया वह अदाकारा हैं, जिन्होंने 80 के दशक में हिंदी सिनेमा के हर बड़े स्टार के साथ काम किया है।

उन्होंने गोविंदा, मिथुन, रजनीकांत, चिरंजीवी, धर्मेंद्र, ऋषि कपूर और जितेंद्र के साथ काम किया था, लेकिन एक समय ऐसा था, जब फिल्मों की वजह से ही उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और स्कूल जाना तक बंद कर दिया। इसके पीछे का कारण था मजाक बनना। भानुप्रिया स्कूल के समय से बहुत अच्छी डांसर थीं और उनकी बड़ी आंखें और क्लासिकल (कुचिपुड़ी डांस) लोगों का दिल धड़का देता था। दरअसल, भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, अभिनेता और फिल्म निर्माता के. भाग्यराज को नए चेहरे की तलाश थी।

अच्छे क्लासिकल डांस की वजह से भाग्यराज ने भानुप्रिया को अपनी फिल्म के लिए चुन लिया, लेकिन उम्र में बहुत अंतर और छोटी होने की वजह से फिल्म से बाहर भी कर दिया। अब भानुप्रिया पहली फिल्म मिलने से इतनी खुश थी कि पूरे स्कूल में इस बात का हल्ला कर दिया। फिल्म से निकाले जाने के बाद वे दोबारा कभी शर्म की वजह से स्कूल जा नहीं पाई। उन्हें डर था कि स्कूल में उनका मजाक बनेगा।

भानुप्रिया के करियर की शुरुआत 1983 में आई तमिल फिल्म ‘मेल्ला पेसुन्गल’ से हुई। उन्होंने लगातार तमिल और तेलुगू सिनेमा में काम किया और फिर 1986 में आई फिल्म ‘दोस्ती-दुश्मनी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्हें 1987 में आई ‘खुदगर्ज’, 1989 में आई ‘दाव पेंच’, ‘कसम वर्दीकी’, और 1990 में आई ‘जहरीले’ समेत कई फिल्मों में देखा गया, लेकिन पूर्व पति की मौत के बाद अब अभिनेत्री गुमनाम जिंदगी जी रही हैं और उनकी याददाश्त भी प्रभावित हुई है। अभिनेत्री ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि साल 2005 से तलाक के बाद एक्ट्रेस अपनी बच्ची के साथ अकेली रह रही थी, लेकिन साल 2018 में पूर्व पति की मौत के बाद उन्हें मानसिक रूप से कई परेशानियां का सामना करना पड़ा। भानुप्रिया ने बताया कि उन्हें याद रखने में मुश्किल होती है और फिल्म के डायलॉग तक याद रखना मुश्किल हो रहा था।

अन्य ख़बरें

रणदीप हुड्डा की मां का सिनेमा में डेब्यू, हरियाणवी फिल्म से रखा पहला कदम

Newsdesk

धुरंधर: द रिवेंज की सक्सेस के बीच जैस्मीन सैंडलस को याद आए गुमनामी के दिन, शेयर किया करियर का खूबसूरत सफर

Newsdesk

विक्रांत मैसी: वॉशरूम के बाहर मिला था पहला ऑफर, ’12वीं फेल’ ने फिल्म इंडस्ट्री में किया ‘पास’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading