April 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘वोट जोश में नहीं, होश में करें’, बीएमसी चुनाव में रजा मुराद से सुभाष घई तक हस्तियों ने किया मतदान

मुंबई, 15 जनवरी  महाराष्ट्र के बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आम नागरिकों के साथ-साथ फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों ने भी मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई और लोगों से वोट डालने की अपील की। वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने बीएमसी चुनाव पर अपनी बात रखते हुए मतदान को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा, ”

जब भी वोट देने का समय आता है, तो मैं हमेशा अपना वोट जरूर डालता हूं। वोट देना सिर्फ नागरिक का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, बल्कि उसका परम कर्तव्य भी है। इसी वोट से सरकारें बनती हैं, और जो लोग वोट नहीं डालते, उन्हें बाद में शिकायत करने का भी कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वोट को एक हथियार की तरह समझें, जिसका इस्तेमाल हम पांच साल में एक बार करते हैं। इसलिए वोट जोश में नहीं, बल्कि पूरी समझ और सोच-विचार के साथ होश में करें।

मशहूर फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने भी मतदान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमारा कर्तव्य है कि हम वोट उसी उम्मीदवार को दें जो वास्तव में महाराष्ट्र और मुंबई का विकास चाहता हो। मुंबई को दुनिया की एक मजबूत फाइनेंशियल कैपिटल बनाने के लिए सही सोच और दूरदृष्टि वाले नेतृत्व की जरूरत है। आर्थिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास और शिक्षा का विकास भी बेहद जरूरी है। इसलिए बिना किसी पक्षपात के उसी उम्मीदवार को वोट देना चाहिए, जो शहर को आगे बढ़ाने की क्षमता रखता हो।” अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने वोटिंग के साथ-साथ शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ”मेरे दिमाग में सबसे पहला मुद्दा शिक्षा का आता है, जो सिर्फ चुनाव के समय में ही नहीं, बल्कि हमेशा अहम होना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए।

अन्य ख़बरें

रणदीप हुड्डा की मां का सिनेमा में डेब्यू, हरियाणवी फिल्म से रखा पहला कदम

Newsdesk

धुरंधर: द रिवेंज की सक्सेस के बीच जैस्मीन सैंडलस को याद आए गुमनामी के दिन, शेयर किया करियर का खूबसूरत सफर

Newsdesk

विक्रांत मैसी: वॉशरूम के बाहर मिला था पहला ऑफर, ’12वीं फेल’ ने फिल्म इंडस्ट्री में किया ‘पास’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading