April 6, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

ब्रिटिश फोर्ड स्कूल तेवर भेड़ाघाट के छात्र/छात्राओं को सायबर संबधी अपराधों के संबंध में किया गया जागरूक

        पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सायबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिको व स्कूल/कॉलेज के छात्र/छात्राओं को सायबर संबंधी आपराधो से बचने के उपायो से अवगत कराते हुये सायबर अपराधों के सम्बंध में जागरूक किया जा रहा है।
          इसी तारतम्य में आज 15.01.25 को उप पुलिस अधीक्षक श्री अंजुल अयंक मिश्रा द्वारा भेड़ाघाट तेवर स्थित ब्रिटिश फोर्ड स्कूल के छात्र/छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सोशल मीडिया से संबंधित फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फ्रॉड, कस्टम फ्रॉड एवं चाईड पोर्नाेग्राफी इत्यादि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया तथा उनसे बचने के उपाय के संबंध में जागरुक किया गया।
             इस दौरान साइबर सेल से उप निरीक्षक नीरज नेगी तथा आरक्षक जितेंद्र राऊत उपस्थित रहे।
            पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने अपील की है कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो गया है, तो उसकी शिकायत संबंधित थाने में करें तथा www-ceir-gov-in    पोर्टल पर पंजीकृत कराएं।
            यदि आप सायबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं या कोई संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि नोटिस करें, तो तुरंत राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा www-cybercrime-gov-in    वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें या सायबर सेल जबलपुर के हेल्प लाईन नम्बर 7701050010 पर संपर्क करे।

अन्य ख़बरें

चीनी अर्थव्यवस्था में मजबूत लचीलापन, 2026 का विकास लक्ष्य हासिल करने योग्य: सिटीग्रुप अध्यक्ष

Newsdesk

*पंचायतों का जीएसटी घोटाला: सिवनी में करोड़ों की बंदरबांट का खुलासा, दो फर्में संदेह के घेरे

Newsdesk

पुडुचेरी चुनाव: डीएमके-कांग्रेस के सीट बंटवारे को लेकर चिदंबरम मुख्यमंत्री स्टालिन से करेंगे मुलाकात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading