April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हनुमानताल से दो नाबालिग बहनें लापता
घर से बिना बताए निकलीं बच्चियां, स्टेशन–बस स्टैंड के CCTV खंगाले जा रहे


जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमसागर इलाके से दो नाबालिग बच्चियां लापता हो गई हैं। 8 वर्षीय नेहा वंशकार और 6 वर्षीय नंदिनी वंशकार शनिवार  की शाम घर से बिना बताए निकली थीं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
हनुमानताल थाना के उप निरीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि दोनों बहनें शनिवार शाम घर से बाहर गई थीं। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन बच्चियों का कहीं पता नहीं चला।

लगातार खोजबीन के बाद बच्चियों की मां मनोरमा वंशकार (29) और पिता रोहित वंशकार ने हनुमानताल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। बच्चियों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस ने बच्चियों की तस्वीरें जारी कर आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चियों को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

अगर किसी को बच्चियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत हनुमानताल थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

अन्य ख़बरें

खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

Newsdesk

पाटन चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाइक सवार गंभीर घायल

Newsdesk

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading