April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नपा ने अंतरित की 12 हितग्राहियों को आवास योजना की अंतिम किश्त
लाभार्थियों के जीवन में परिवर्तन ला रही शासन की योजनाएं-नपाध्यक्ष


बालाघाट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना पीएम आवास शहरी के तहत नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा लक्षित हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। योजना के तहत पीएम आवास बीएलसी एवं एएचपी घटक के गरीब एवं जरूरतमंद हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। 19 जनवरी को नपाध्यक्ष सभाकक्ष में 12 लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की अंतिम किश्त 50 हजार रूपये का सिंगल क्लिक से अंतरण सीधे खाते में किया गया। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसी भी पात्र हितग्राही को वंचित नहीं होने देगी सभी को समान रूप से लाभ मिल रहा है। अब कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके सिर पर पक्की छत जरूर होगी। शासन की योजनाएं लाभार्थियों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का काम कर रही है।
आवास योजना के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण
नगर पालिका परिषद कार्यालय में नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर द्वारा 19 जनवरी को सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी बीएलसी घटक के 12 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। जिन्हें सांकेतिक रूप से उनके बैंक खाते में योजनांतर्गत राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया। जानकारी में बताया गया कि नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा पीएम आवास योजना बीएलसी घटक के 3500 से ज्यादा हितग्राहियों के आवास बनाये गये है जिनमें लगभग 87 लाख से ज्यादा राशि का अंतरण किया जा चुका है। लगातार हितग्राहियों को उनकी आवास निर्माण को पूर्ण करने अंतिम किश्त जारी की जा रही है 19 जनवरी को 12 ऐसे हितग्राही थे जिन्हें अपने आवास को पूर्ण करने के लिये अंतिम किश्त की प्रतिक्षा थी जिन्हें नियमानुसार अंतिम किश्त कुल राशि 7 लाख 50 हजार रूपये खातों में अंतरित किये गये है। अब इन हितग्राहियों का मकान बनकर तैयार होगा जिसकी खुशी लाभार्थियों के चेहरे पर नजर आई। 
आवास को पूर्ण करें ताकि भविष्य में योजनाओं का लाभ मिलता रहे
नपाध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो के हितग्राहियों को  अंतिम किश्त मिली है जिनके मकान पूर्णता की ओर थे और उन्हें राशि नहीं मिलने से इंतजार था, राशि का अंतरण सिंगल क्लिक से उनके खातों में कर दिया गया है। नपाध्यक्ष ने लाभार्थियों से अपेक्षा जताई कि जल्द ही वे अपने नवनिर्मित मकानों का काम पूर्ण करें और खुशियों के साथ इन आवास में गृहप्रवेश करें। साथ ही नपाध्यक्ष ने कहा कि जिन हितग्राहियों को किश्त मिलने के बाद भी आवास अपूर्ण है वे भी काम में तेजी लाये ताकि उनका मकान भी जल्द बनकर तैयार हो सके। हितलाभ वितरण कार्यक्रम में नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर के साथ ही सभापति कमलेश पांचे, पार्षद रवि बनाफर, पूर्व पार्षद सरिता रामलाल बिसेन, विभागीय कर्मचारी एवं हितग्राहियों की उपस्थिति रही।

अन्य ख़बरें

खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

Newsdesk

पाटन चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाइक सवार गंभीर घायल

Newsdesk

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading