*बारह भावनाओं की ताप्ती सहित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई बाई ढेरों प्रस्तुतिया*
*विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने भेंटकर लिया आशीर्वाद*
छपारा – नगर में विगत 14 जनवरी से शुरू हुआ गजरथ महोत्सव में छठवें दिन ज्ञान कल्याणक संपन्न हुआ जिसकी शुरुआत प्रातः 6:00 बजे से पत्र शुद्ध अभिषेक शांति धारा नित्य पूजन जन्म कल्याणक पूजन शांति हवन आचार्य श्री जी पूजन एवं आशीर्वचन वही सुबह 8:30 बजे से नव दीक्षित महामुनि राज की आहार चर्या पंचायत , दोपहर 1:00 बजे ज्ञान कल्याणक की आंतराइक संस्कार प्राण प्रतिष्ठा सूरी मंत्र,केवलज्ञानोत्पति, समवशरणरचना,केवलज्ञान कल्याणक पूजन श्रीजी की दिव्य देशना दिव्य ध्वनि प्रसारण एवं शाम 6:30 बजे संगीत में महा आरती सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वहीं इसके पूर्व दोपहर सेठ सेठानी की तीर्थ वंदना 12 भावनाओं का जापती , संभल भावना कल्याणकारी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रस्तुति एवं सीता की अग्नि परीक्षा की प्रस्तुतियां दी गई वही आर्य का श्री 105 भगवान मति माताजी ससंघ के प्रवचनों का श्रवण बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के द्वारा किया गया साथ दोपहर गजरथ महामहोत्सव में क्षेत्रीय व केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह उनके चाचा ठाकुर रामजियन सिंह के साथ पहुंचकर मुनि श्री 108 नीरज सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 निर्मदसागर जी महाराज भेंटकर आशिर्वाद लिया।


