April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

‘संकल्प से समाधान’ शिविरों से साकार हो रही सुशासन और समृद्ध मध्यप्रदेश की परिकल्पना


जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा सुशासन और समृद्ध मध्यप्रदेश की कल्पना को साकार करने के उद्देश्य से संचालित संकल्प से समाधान शिविरों में हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे। इसी दिशा में नगर निगम जबलपुर द्वारा तत्परता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत संभागवार एवं वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां हितग्राहियों से आत्मीय व्यवहार एवं सत्कार के साथ प्रथम चरण में आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक शासकीय योजनाओं के लिए 4822 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 3467 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर हितग्राहियों को लाभांवित किया जा चुका है, जबकि शेष आवेदनों पर तेज गति से कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम द्वारा रिकॉर्ड संख्या में आवेदनों के निराकरण कर एक मिसाल पेश की गई है।
सत्कार के साथ समाधान : सुविधाओं का विशेष ध्यान
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार एवं शासकीय योजना विभाग की प्रभारी उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन ने बताया कि शिविरों में आने वाले हितग्राहियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां, छायादार स्थान, स्वच्छ पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि किसी भी हितग्राही को असुविधा न हो।
प्रशासन का संकल्प
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा,
“हमारा प्रयास है कि हितग्राहियों को उनके वार्डों में ही योजनाओं का लाभ मिले, इसी उद्देश्य से संभागवार के साथ-साथ वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।”
हितग्राहियों में खुशी की मुस्कान
उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन एवं इन्द्रकुमार वर्मा ने बताया कि शिविरों में आवेदन प्राप्ति के दौरान आत्मीय व्यवहार एवं सम्मानजनक सत्कार किया जा रहा है, जिससे हितग्राहियों के चेहरों पर संतोष और खुशी की झलक दिखाई दे रही है। शिविर में आए हितग्राहियों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही छत के नीचे आवेदन, परीक्षण और स्वीकृति मिलने से उनके समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
इन प्रमुख योजनाओं के लिए प्राप्त किए जा रहे हैं आवेदन
नगर निगम द्वारा निम्न प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्राप्त कर मौके पर ही परीक्षण उपरांत स्वीकृति प्रदान की जा रही है—
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सहायता योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना, निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, ट्रेड लाइसेंस जारी करना, नवीन नल कनेक्शन एवं सीवर कनेक्शन, भवन अनुज्ञा एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र, फायर एनओसी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीयन, नामांतरण, अनुग्रह सहायता योजना, तथा म.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से संबंधित श्रमिक पंजीयन सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

इमोशनल चाल चलकर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मंगलसूत्र लेकर फरार

Newsdesk

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading