April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रानीताल चौक से मेहता पेट्रोल पंप तक व्यवसायिक क्षेत्रों में 22 व्यापारियों के विरूद्ध की गई चालानी कार्रवाई, 125 को समझाइस


जबलपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिये नगर निगम प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार आज संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत रानीताल चौक से मेहता पेट्रोल पंप तक के मुख्य मार्ग पर स्वच्छता अभियान का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य अमले के द्वारा किया गया। जहॉं पर व्यापारियों के द्वारा सड़क पर कचरा फैलाया गया और अमनाकर प्रकार की पॉलीथिन का प्रयोग करते पाया गया। जिसके कारण 22 व्यापारियों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई और 125 व्यापारियों को निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधात्मक पॉलीथिन का उपयोग न करने तथा प्रतिष्ठानों के बाहर सड़कों पर कचरा न फैलाने की समझाईश दी गयी।
सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान 22 दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही 125 दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे डस्टबिन का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और खाद्य सामग्री को ढककर रखें। कार्यवाही के समय गठित दल के प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अगस्ते वर्मा, आलोक जोशी, सचिन जैन, संतोष माहौर, अमन चतुर्वेदी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी सहित सुपरवाइजर मूर्ति, प्रशांत, लक्ष्मण राव, व्यंकटेश और संजय डोनेकर सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सीसीटीवी में कैद चोर, 15 लाख की चोरी के बाद फरार बदमाशों का पीड़ित ने खुद निकाला सुराग

Newsdesk

नगर निगम मुख्यालय में कांग्रेस पार्षदों की तालाबंदी, सफाई व्यवस्था और बढ़ते टैक्स को लेकर भाजपा सरकार पर हमला

Newsdesk

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading