22.7 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षा

सीआरपीएफ में कांस्टेबल के 9195 पदों पर बड़ी वैकेंसी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया



नई दिल्ली, 9 अप्रैल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। सीआरपीएफ ने अखिल भारतीय आधार पर कांस्टेबल के 9,195 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। 

सीआरपीएफ ने कांस्टेबल के जिन 9,195 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें कांस्टेबल (व्यापारी एवं तकनीकी) के 9,175 और कांस्टेबल (पायनियर विंग) के 20 पद शामिल हैं। कांस्टेबल (व्यापारी एवं तकनीकी) के 9,175 पदों में से 9,096 पद पुरुषों के लिए और 79 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं, कांस्टेबल (पायनियर विंग) के 20 पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए खुले हैं।

सीआरपीएफ की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कम से कम मैट्रिकुलेशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई, अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद अनुसार 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 23 से 27 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी), व्यापार/कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई)/समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (आरएमई) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 21,700 से 69,100 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 100 रुपए है। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला (सभी श्रेणियां) और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आवेदन शुरू होने के बाद सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोज करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

अन्य ख़बरें

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

लद्दाख में सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील

Newsdesk

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं को भारतीय विरासत से जुड़े खास उपहार भेंट किए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading