April 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

गोहलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 10 लाख के 10 दोपहिया वाहन बरामद

जबलपुर। जबलपुर के गोहलपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए कीमत के 10 चोरी किए गए दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहलपुर रितेश पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

थाना गोहलपुर पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि लेमा गार्डन स्कूल के पास मैदान में एक युवक किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां एक युवक स्कूटी पर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद इमरान चीपा (20 वर्ष), निवासी हड्डी गोदाम, थाना हनुमानताल बताया। स्कूटी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ में इमरान ने अपने तीन अन्य साथियों नुरूद्दीन अंसारी, अनिल श्रीवास्तव और सोहेल कचेर के साथ मिलकर गोहलपुर, कोतवाली, अधारताल, लार्डगंज, ओमती सहित अन्य थाना क्षेत्रों से कुल 10 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने अन्य तीनों आरोपियों—
नुरूद्दीन अंसारी (19 वर्ष) निवासी गाजी नगर गोहलपुर,
अनिल श्रीवास्तव (20 वर्ष) निवासी रामनगर दस नल गोहलपुर,
सोहेल कचेर (19 वर्ष) निवासी खजरी खिरिया, थाना आधारताल—
को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 10 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि इन वाहनों से संबंधित गोहलपुर थाना में 3, कोतवाली में 3, लार्डगंज में 1, अधारताल में 1, ओमती में 1 और भोपाल जिले में 1 अपराध पंजीबद्ध है।

गोहलपुर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी में शामिल अन्य नेटवर्क और खरीदारों की भी जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

Newsdesk

पाटन चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाइक सवार गंभीर घायल

Newsdesk

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading