April 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जीआरपी–आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, जबलपुर रेलवे स्टेशन पर 4 अवैध वेंडर हिरासत में

जबलपुर। जबलपुर रेलवे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने अवैध वेंडरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर से चार अवैध वेंडरों को पकड़कर हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी जीआरपी संजीवनी राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेशन पर यात्रियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग बिना अनुमति के खाद्य सामग्री और अन्य सामान बेच रहे हैं। इसी के चलते जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान चार संदिग्ध वेंडरों को रोका गया। पूछताछ करने पर वे कोई भी वैध दस्तावेज या रेलवे द्वारा जारी अधिकृत वेंडर पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद चारों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी अवैध वेंडर जबलपुर के ही निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इनके खिलाफ यात्रियों द्वारा पहले भी शिकायतें की जा चुकी थीं।

फिलहाल जीआरपी और आरपीएफ पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जांच की जा रही है कि वे कब से अवैध रूप से वेंडिंग कर रहे थे और इनके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है। रेलवे पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

Newsdesk

पाटन चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाइक सवार गंभीर घायल

Newsdesk

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading