April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुचैनी परिसर में मकर संक्रांति उत्सव , सुंदर कांड और नई कमेटी का शपथ ग्रहण



दमोह नाका स्थित कुचैनी आवासीय परिसर समिति की नई समिति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम डॉ अभिलाष पांडे विधायक जी , वरिष्ठ समाज सेवी निलेश रावल एवं श्री राम शुक्ला के सानिध्य में संपन्न हुआ।
साथ ही माननीय विधायक दो अभिलाष पांडे जी ने एक्सरसाइज इंस्ट्रूमेंट का उद्घाटन  किया। समिति के संरक्षक निलेश रावल अध्यक्ष बी डी सोनी कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर बिश्नोई सचिव रमेश भारती, उपाध्यक्ष संतोष रजक, सह सचिव ऋषभ जैन, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, सांस्कृतिक सचिव आशुतोष तिवारी, मार्गदर्शक राजीव अग्रवाल श्रीमती मधु रिछारिया, रितेश जैन,अंकित साहू, देशांत सुहाने,  विवेक जैन, संतोष सोनी, डॉ संध्या जैन श्रुति, अमित पटेल, रश्मि वर्मा,आदि ने कॉलोनी के विकास एवं सर्वधर्म समभाव की शपथ ली। इस अवसर पर मंडली द्वारा सुंदरकांड का संगीत मय प्रस्तुतीकरण हुआ। श्रीमती सोनिका श्रीवास्तव द्वारा सुंदर  भजनों की प्रस्तुति की गई।
  कुचैनी परिसर के प्रबुद्ध वर्ग में आर के जैन, शंकर लाल सोनी, राजेंद्र मिश्रा, नामदेव जी, साकेत सेठ आदि ने अपना आशीष प्रदान किया।
  अभिलाष पांडे जी ने समिति की प्रशंसा की समस्त निवासियों ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया और भोजन के उपरांत कार्य का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष तिवारी ने किया।

अन्य ख़बरें

खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

Newsdesk

पाटन चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाइक सवार गंभीर घायल

Newsdesk

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading