शहर के स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को बतलाये गए स्वच्छ पर्यावरण और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उपाए – महत्व
जबलपुर। जबलपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने और भविष्य की पीढ़ी को पर्यावरण सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से नगर निगम जबलपुर द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ भाग लेकर संदेशों को ग्रहण कर उसपर अमल कर रहे हैं।
*शिक्षण संस्थानों में गूंजा ‘स्वच्छ वायु-स्वस्थ जीवन’ का संदेश*
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के इन स्कूलों में क्रमशः स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल, चेरीताल के 117, स्मॉल वंडर हायर सेकेंडरी स्कूल, बलदेव बाग के 214, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय के 158, बेथेल मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल, अधारताल के 211, यश नर्सरी हायर सेकेंडरी स्कूल, अधारताल के 128, मसूरी एजुकेशन सोसाइटी, गोहलपुर के 146, स्प्रिंग डे हायर सेकेंडरी स्कूल, बायपास रोड के 202, एकीकृत कन्या शाला, ब्यौहारबाग के 205, सी एम-राइस स्कूल, कंचनपुर रोड, अधारताल के 1104, जॉय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल विजय नगर के 324, सेन्ट्रल एकेटमी स्कूल, विजय नगर के 221, क्राइश्चर्च स्कूल, घमापुर के 282, आदर्श भारतीय स्कूल, सुब्बाशाह मैदान आनंद नगर के 122, नचिकेता स्कूल, होम साइंस कॉलेज रोड के 189, शिशु विद्यापीठ स्कूल, सतपुला ब्रिज के 205, आदित्य कान्वेंट स्कूल, गोपाल सदन के 462, पं. लज्जा शंकर झा शासकीय मॉडल उ.मा. विद्यालय के 437 एवं पी.एम. श्री रानी कमलापति कन्या शाला, गंगानगर, गढ़ा के 312, महाराष्ट्र स्कूल, राइट टाउन के 209 विद्यार्थी, ज्ञानोदय चिल्ड्रन एकेडमी, गंगा नगर के 198 विद्यार्थी, महाराष्ट्र स्कूल हिन्दी माध्यम, राइट टाउन के 247 विद्यार्थी, सेंट ऑगस्टीन स्कूल, सगड़ा के 178 विद्यार्थी, एकीकृत शासकीय शाला, तामरहाई के 197 विद्यार्थी, एकीकृत शासकीय शाला, गोविंदगंज के 213 विद्यार्थी, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, नेपियर टाउन, के 367 विद्यार्थी, एकीकृत शा.मा.शाला पश्चिमी करियापाथर स्कूल के 103 विद्यार्थी, विजडम वैली स्कूल शास्त्री नगर के 412 विद्यार्थी, श्री गुरूनानक कन्या महाविद्यालय, नौदरा ब्रिज के 314 विद्यार्थी, बिलाबॉन्ग हाई इंटरनेशनल स्कूल, तिलवारा कृ 132 विद्यार्थी कुल – 7609 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
*छात्रों को बताए प्रदूषण नियंत्रण के उपयोगी उपाय*
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अपनाए जा सकने वाले सरल उपायों पर विशेष जोर दिया, जैसे – अधिक से अधिक पौधारोपण, कचरा न जलाना, निजी वाहनों के स्थान पर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, घर और स्कूल में ग्रीन हैबिट्स अपनाना, साथ ही बच्चों को यह संदेश दिया गया कि “आज का जागरूक बच्चा, कल का स्वच्छ और सुरक्षित जबलपुर निर्मित करेगा।”


