छपारा – केवलारी तिलवारा बाई तट नहर संभाग जल संसाधन विभाग केवलारी कार्यालय में पदस्थ सिंचाई निरीक्षक अयोध्या मरावी द्वारा विभाग के केवलारी कार्यालय में तथा परिसर में खुलेआम गांजा बीड़ी का धूम्रपान किया जा रहा है विगत दिनों कर्मचारियों के विरोध करने के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के समझाने के बाद भी सिंचाई निरीक्षक लगातार धूम्रपान कर रहा है जिससे कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को गंभीर बीमारी झेलना पड़ रही है
*प्रमुख अभियंता को लिखा पत्र गंभीर बीमारी की आशंका*
केवलारी कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों ने प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग भोपाल को प्रेषित पत्र में बताया कि मरावी गांजा बीड़ी का लगातार धूम्रपान करता है तथा कार्यालय एवं कार्यालय परिसर में खाखता खखरता रहता है स्वयं फेफड़ा की गंभीर बीमारी से पीड़ित है हम सभी कर्मचारियों को तपेदिक एवं फेफड़े का कैंसर स्वाश जैसी बीमारी की संभावना बढ़ गई है कार्यालय के कमल तिवारी, रवि सोनी, सनी खोबरागड़े, राहुल ठाकुर, जय सिंह बघेल, सहित सैकड़ो कर्मचारियों ने मरावी को हटाकर इसका मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करने की मांग की है कर्मचारियों ने यह भी बताया कि कार्यालय के कई कर्मचारियों की मौत का कारण मरावी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के कारण हुई है
*कार्यालय में कभी भी हो सकती है अग्नि दुर्घटना*
मरावी द्वारा खुलेआम बीड़ी सिगरेट गाजा जलने वाले जलनशील पदार्थ माचिस लाइटर कार्यालय के सरकारी दस्तावेजों के ऊपर तथा शासकीय अलमारी पर खुलेआम रखा रहता है जिससे कभी भी कोई भी बड़ी अग्नि दुर्घटना होकर महत्वपूर्ण दस्तावेज जलने की संभावना बढ़ गई है।


